Skip to main content

गाँधी जी के शहादत दिवस पर महिलाओं का स्वालम्बन निर्माण के लिए सिलाई मशीन का वितरण

वाराणसी| 30 जनवरी, 2023 आज वाराणसी के जगतगंज स्थित होटल कामेश हट  मेंगाँधी जी के शहादत दिवस पर महिलाओं का स्वालम्बन निर्माण के लिए सिलाई मशीनका वितरण मानवाधिकार जननिगरानी समितिजनमित्र न्यास व सावित्री बाई फुले महिला पंचायत द्वारा लोक विद्यालय का आयोजन यूनाइटेड नेशन वालेंटरी फण्ड फॉर टार्चर विक्टिम्स (UNVFVT) द्वारा किया गयाइस मौके पर मानवाधिकार जननिगरानी समिति के संस्थापक सदस्य डॉ लेनिन रघुवंशी ने अतिथियों का स्वागत खादी का गमछा और पौधा देकर किया|

इसके पश्चात  हरे कृष्णा एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से 14 सिलाई मशीन का वितरण वाराणसी के जैनबमीनासीमा देवीरिजवानाचिंता देवीनिर्मला देवीसरिता देवीमनीषासहजादीमौसमसरितानजमा बेगम और तरन्नुम को मुख्य अतिथि ई० अशोक कुमार यादवमाननीय सदस्य राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोगउत्तर प्रदेश आचार्य महंत संत विवेक दासअध्यक्ष जनमित्र न्यास व महंत कबीर मूल गादी व श्री  राकेश रंजन त्रिपाठी,अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के द्वारा दिया गयाविदित हो कि 2017 में सूरत स्थित हरे कृष्णा एक्सपोर्ट्स का उद्घाटन माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा किया गया था| https://youtu.be/6gq9iPaHO0k

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ई० अशोक कुमार यादवमाननीय सदस्य राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बाल हित में चलायी जा रही योजनाओ के बारे में साझा कियाइसके साथ ही उन्होंने किशोर न्याय अधिनियम के बारे में बतायाउन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगो से कहा अपने आस- पास के सभी जरूरतमंद बच्चो को सरकार द्वारा चलायी जा रही निशुल्क शिक्षा से जोड़े जिससे उनका भविष्य सुधर सके और वह गलत कार्य में लिप्त न हो सके|

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जनमित्र न्यास के अध्यक्ष व कबीर चौरा मठ के पीथादेश्वर आचार्य महंत संत विवेक दास जी ने कहा कि जनमित्र न्यास सिमित संसाधन में गाँधी जी के तालीसमान को ध्यान में रखते हुए समाज के आखिरी व्यक्ति को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य कियाकोविड काल के दौरान इंटरनेशनल रिहैबिलिटेशन कौंसिल फॉर टार्चर विक्टिम (IRCT), डेनमार्क के सहयोग से वाराणसीसोनभद्र और बदायूं जिले में पोषण वाटिका और वाराणसी के अनेई मुसहर बस्ती में बकरी बैंक बनाने के लिए 27 बकरी और 2 बकरा व पारुल शर्मा जी के मदद से बीज बैंक  शुरू कर दिया है| “उन्होंने कहा की इस प्रक्रिया से पीडितो के मनो – सामजिक स्थि‍ति और भागीदारी में काफ़ी बदलाव देखा गयासंस्था लगातार यातना पीड़ित को यूनाइटेड नेशन वालेंटरी ट्रस्ट फण्ड फॉर टार्चर विक्टिम (UNVFVT) के सहयोग से उत्तर प्रदेश,बिहार और झारखण्ड में कार्य कर रही है|

सिलाई मशीन मिलने के बाद अपनी ख़ुशी को सँभालते हुए वाराणसी के छिरियाँ ग्राम पंचायत लखमीपुर ब्लाक बड़ागांव निवासिनी नाजमा बेगम ने तहेदिल से हरे कृष्णा एक्सपोर्ट्स का धन्यवाद् कियाउन्होंने कहा की अब सिलाई करने के लिए उन्हें किसी से मशीन उधर नहीं लेना पड़ेगापति के मृत्यु के बाद नजमा सिलाई से ही अपने चार बच्चो का भरण – पोषण पोषण करती है|

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राकेश रंजन त्रिपाठी ने कहा की सभी जरूरत मंद लोगो की मदद उसी प्रकार करे जैसे कोविड के दौरान सब एक दूसरे के मदद के लिए तत्पर था|

इसके पश्चात सावित्री बाई फुले महिला पंचायत की संयोजिका श्रुति नागवंशी जी ने धन्यवाद् ज्ञापन करते हुए हरे कृष्णा एक्सपोर्ट का यह पहल काफ़ी सराहनीय हैइस मदद से महिलाये अपना और अपने परिवार का खर्च वहन कर सकती है और इज्जत और सम्मान से अपना जीवन यापन कर सकती हैसंस्था ने वाराणसी के सभी वर्ग की महिलाओ का चयन काफ़ी सघन प्रक्रिया द्वारा किया है|

इस मौके पर जै कुमार मिश्रा,शिरीन शबाना खानरिंकू पाण्डेयआनंद प्रकाश छाया कुमारीअभिमन्यु प्रतापमंगला राजभरराजेंद्र प्रसादअरविन्दज्योति सहित 50 लोगों ने भागीदारी कियाइस कार्यक्रम का सचालन डॉ लेनिन रघुवंशी ने किया|

 















Links of news:







Comments

Popular posts from this blog

अन्याय के खिलाफ सामूहिक आंदोलन: पेडूका मुसहर बस्ती के निवासियों का संघर्ष और मानवधिकारों की रक्षा

  वाराणसी  जिले के जन्सा थानान्तर्गत पेडूका मुसहर बस्ती के संघर्षरत पीड़ित जिनका जीवन सामान्य था |  वह बनी मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रहे थे |  लेकिन स्थानीय लोगो और पुलिस द्वारा बेबुनियाद तरीके से उन पर चोरी का आरोप लगाते हुए |  उनकी बस्ती में जाकर बिना किसी वारंट के तलाशी लेकर उनकी गृहस्थी को तहस नहस कर दिया |  उसके बाद शक के आधार पर दो लोगो को चौकी पर हिरासत में रखा |  उसी दौरान गाव में कही और चोरी हुई तो दुबारा पुलिस उस मुसहर बस्ती में जाकर दो और लोगो को चौकी पर ले गयी | पुलिस सुप्रीम कोर्ट के डी के बसु गाइड लाईन का  उल्लंघन करते हुए चारो लोगो को चार दिन तक हिरासत में रखकर यातना दी |  जब बस्ती वालो ने जिला मुख्यालय पर इसके खिलाफ धरना दिया |  तो सादे कागज पर हस्ताक्षर कराकर उन चारो को रिहा किया गया |  इस घटना से पीडितो के अंदर डर बैठ गया |   उन्हें इस बात का भय सता रहा था की पुलिस दुबारा उनके साथ कोई दुर्व्यवहार न करे | पूरी बस्ती इससे प्रभावित थी | यह संघर्षरत पीड़ित पुलिस के इस बेबुनियाद आरोप से मानसिक रूप से परेशान थे |  जिस पर संस्था की प्रशिक्षित टीम द्वारा उन्हें मनोवैज्ञानिक स

पुलिस ने हर घर में तलाशी ली बंद घरो का ताला तोड़कर सामान बिखेर दिया, लेकिन पुलिस को कुछ भी नही मिला!

     मेरा नाम दिनेश है| मेरी उम्र 45 वर्ष है| मेरे पिता छोटई है| मेरे दो बेटी और एक बेटा है| मै बनी मजदूरी करता हूँ| मै ग्राम-पेडूका,चौकी-रामेश्वर,थाना-जंसा का मूल निवासी हूँ | हमे नही मालूम था की बस्ती में आज यह सब होगा| सुबह का समय था| 9 अगस्त 2023 की तारीख थी| सब अपने कामो में लगे थे| तभी बस्ती में पुलिस आयी| आते ही तलाशी लेने लगी| 8 अगस्त 2023 को यादव बस्ती में चोरी हुई थी| जिसका बक्सा पास के भट्टे में फेका था| पुलिस का शक था चोरी का सामान हमारी बस्ती में है| इस बारे में हम बस्ती वालो को कोई जानकारी नही थी| पुलिस ने हर घर में तलाशी ली बंद घरो का ताला तोड़कर सामान बिखेर दिया लेकिन पुलिस को कुछ भी मिला| सब ने कहा साहब हम लोग नही जानते| लेकिन उस वक्त पुलिस किसी की बात सुनने को तैयार नही थी| पुलिस भद्दी-भद्दी गालिया देकर लोगो का सामान बेरहमो की तरह बर्बाद कर रही थी| यह सब देखकर बहुत तकलीफ हो रहा था| कितनी मेहनत मशक्कत के बाद हम लोगो ने दो वक्त की रोटी इकट्ठा की थी| अभी भी उस दिन को याद करता हूँ तो आँखों में आंसू आ जाता है| सामान न मिलने पर पुलिस ने बस्ती के दो लोगो को चौकी