Skip to main content

Posts

Showing posts from March, 2022

‘’दरोगा साहब बोले की तुमको मार कर यही फेक देंगे कोई देखने वाला यहा नही आयेगा, तुम्हारे बूढ़े माँ-बाप भी तुम्हे ढूढ़ते ढूढ़ते मर जायेंगे’’

  मेरा नाम अरबिंद कुमार उर्फ़ छोटू उम्र-30 वर्ष है| मेरे पिता का नाम बिरजू प्रसाद है| मै जाति का चमार हूँ| मै ग्राम-सोनखे दसिनीपुर, पोस्ट-लमही, थाना-चोलापुर, तहसील-पिंडरा, जिला-वाराणसी का मूल निवासी हूँ| मै अपने घर में अपने माँ बाप के साथ अकेले रहता हूँ| मेरे पिता रिक्शा चलाते थे| जिससे घर का खर्च चलता | लेकिन जब से पिता पर उन लोगो ने तेजाब ऊपर डाल दिए है| तब से उनकी तबियत ठीक नही रहती है| मै ही अपने माँ-बाप का सहारा था| लालपुर में रिक्शा चलाकर कर मै अपने घर का खर्च चला रहा था|   13 जनवरी, 2022 की तारीख थी| मै सुबह काम पर जाने के लिए अपने बड़े भाई से बोला भईया मुझे साईकिल दे दीजिये शाम को काम से आकर दे देंगे| मै साईकिल जैसे ही पकड़ कर काम पर जाने लगा| तभी मेरी भाभी निशा देवी आकर मेरे हाँथ से साईकिल छीन ली| साईकिल को लेकर कहा सुनी हो गया| मै साईकिल भाई को वापस देकर पैदल काम पर चला गया| भाभी का व्यवहार देखकर मन को बहुत तकलीफ हुई| मै दिन भर काम कर रहा था और मन ही मन सोच रहा था| जब शाम को घर आया तो अपने माँ से सारी बात बतायी| तो माँ बोली जाने दो छोडो चलो खाना खाकर सो जाओ| मै माँ की बात