मेरा नाम नेसार अली है| मेरी उम्र 26 वर्ष है| मेरे पिता कमरुद्दीन है| मै अविवाहित हूँ| हम छ: भाई और तीन बहन है जिसमे दो भाई और एक बहन की शादी हो चुकी है| मै बिनकारी का काम करता हूँ| मै मकान न०-15/395 k-1-2 मुर्गिया टोला बजरडीहा,थाना-भेलूपुर,जिला-वाराणसी का मूल निवासी हूँ| 30 सितम्बर 2021 की तारीख थी| मुझे बैंक में चेक लगाने जाना है| उस वक्त दिन के तकरीबन साढ़े इग्यारह बजे थे| मै घर के उपर था| तभी मेरी बहन ने नीचे से आवाज दिया की पुलिस आयी है| पुलिस का नाम सुनते ही मै शर्ट पहनते हुए नीचे उतरा| दो पुलिस वाले दो पहिया गाड़ी से थे| उनके पास कोई अरेस्ट वारंट नही था| पुलिस ने बोला ले जा रहे है एक घंटे में वैरिफिकेशन कर भेज देंगे| उस वक्त पुलिस की बात पर यकीन कर मेरा भाई जाने लगा| मैंने कहा मै भी साथ चलूं| इस पर पुलिस वाले ने कहा मै गुलजार को बाईक पर बैठाकर ले जा रहा हूँ| उस वक्त घर पर अब्बू नही थे| वह बाजार सब्जी लेने गये थे| मेरा मन नही माना| मै पीछे से थाने गया| थाने के बाहर वही दो पुलिस वाले खड़े थे| मैंने पूछा की मेरा भाई कहा है| इस पर पुलिस ने कहा तुम्हारा भाई जेल जायेगा| यह सुनकर