Skip to main content

Posts

Showing posts from February, 2023

गाँधी जी के शहादत दिवस पर महिलाओं का स्वालम्बन निर्माण के लिए सिलाई मशीन का वितरण

वाराणसी | 30  जनवरी , 2023  आज वाराणसी के जगतगंज स्थित होटल कामेश हट  मेंगाँधी जी के शहादत दिवस पर महिलाओं का स्वालम्बन निर्माण के लिए सिलाई मशीनका वितरण मानवाधिकार जननिगरानी समिति ,  जनमित्र न्यास व सावित्री बाई फुले महिला पंचायत द्वारा लोक विद्यालय का आयोजन यूनाइटेड नेशन वालेंटरी फण्ड फॉर टार्चर विक्टिम्स ( UNVFVT)  द्वारा किया गया |  इस मौके पर मानवाधिकार जननिगरानी समिति के संस्थापक सदस्य डॉ लेनिन रघुवंशी ने अतिथियों का स्वागत खादी का गमछा और पौधा देकर किया | इसके पश्चात    हरे कृष्णा एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से  14  सिलाई मशीन का वितरण वाराणसी के जैनब ,  मीना ,  सीमा देवी ,  रिजवाना ,  चिंता देवी ,  निर्मला देवी ,  सरिता देवी ,  मनीषा ,  सहजादी ,  मौसम ,  सरिता ,  नजमा बेगम और तरन्नुम को मुख्य अतिथि ई० अशोक कुमार यादव ,  माननीय सदस्य राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ,  उत्तर प्रदेश आचार्य महंत संत विवेक दास ,  अध्यक्ष जनमित्र न्यास व महंत कबीर मूल गादी व श्री    राकेश रंजन त्रिपाठी , अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के द्वारा दिया गया |  विदित हो कि  2017  में सूरत स्थित हरे क